डिस्कॉउंट

 थ्री इडियट्स में जब फ़रहान के अब्बू अपनी मेहनत की कमाई से बेटे के लिए लेपटॉप लाते है, तब सोचा तो उन्होंने भी यही होगा की यह उनके जीवन का सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट है, पर पापा से इतर बेटे के अपने खुद के सपने जिन्हे उसने हमेशा प्रोफेशनल कैमरे से देखे थे, लैपटॉप का कैम कहाँ पूरा कर सकता था

ये सच है की, कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है पर ये दोनों कुछ में, पाया गया कुछ, अगर खोये हुए कुछ से  फ़ीका निकले तो पाने का मज़ा की क्या, इंटरनेट के जगत में तैरती हुई खाने की प्लेट स्वादिष्ट हो सकती है पर बस अपने मुँह की लार जितनी हीं 

पेमेंट के साधन की सुगमता, डिस्काउंट, ऑफर, कभी कभी घोड़े की जगह हाथी दिला देती है, घोड़े सजावट के लिए लेना हो तो हाथी से भी काम चल सकता है, 

Comments