हर देश से निराली हर देश से है न्यारी , ये संस्कृति हमारी ।
सम्मान हो बड़ों का ये संस्कृति हमारी
वृद्धों की करना सेवा इंसान का कर्म है।
आशीष उनका पाना सबसे बड़ा धर्म है।
उनको नमन है करना , इसमे खुशी हमारी ।
कुछ पल उन्हें है देना , और सीख उनसे लेना ।
जीवन के सारे अनुभव उनसे बटोर लेना ।
हो मन में हमारे श्रध्दा , उनके प्रति हमारी।
जीवन के इस सफर में वो कमजोर पड़ न जाये।
हर वक़्त साथ हो हम और होंसले बढ़ाये।
उनके ही दम से दमके , ये जिंदगी हमारी।
वृद्धों के प्रति मन में , सम्मान हो हमारे।
श्रध्दा सुमन समर्पित अर्पित हो उनको सारे।
आदर के साथ सबसे इतनी विनय हमारी ।
हर देश से निराली हर देश से प्यारी , ये संस्कृति हमारी।
सम्मान हो बड़ो का ये संस्कृति हमारी।
सुषमा चौबे

Casino and Hotel, Reno, NV | MapYRO
ReplyDeleteFind Casino and 강릉 출장마사지 Hotel, Reno, NV real estate, realtor reviews, photos, maps, and more for 속초 출장샵 Casino and 파주 출장샵 Hotel, including houses, 파주 출장안마 apartment and condo 충주 출장안마 rentals,