उनसे पूछो


कभी कभी लगता है टेक्नोलॉजी ने चीजे आसान की हैं या कठिन , अब बैंक को ही देख लो , जानकारी के इतने माध्यम उपलब्ध करा दिए की सम्पर्क तो आसान हो गया, पर समाधान उतना ही कठिन।  

माध्यम बड़े तब भी कर्मचारियों की तरह ही समाधान के लिए दूसरे के तरफ ऊँगली दिखाने की आदत नहीं बदली 
टोल फ्री नंबर पर फ़ोन करने पर, कोई दूसरा नंबर या मेल आयी डी देना हो या मेल करने पर ब्रांच विजिट करने को कहना, और फिर ब्रांच विजिट करने पर कर्मचारियों द्वारा किसी एप्लीकेशन के डाउनलोड करने की सलाह, और अगर इस पर कोई अपना कीपैड वाला मोबाइल दिखाए तो किसी नम्बर पर मिस्ड कॉल करने की सलाह, ऐसा लगता है जैसे "उनसे पूछो" की आदत टेक्नोलॉजी को भी लग गयी हो   

 

Comments