हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान है हिन्दी !!
सदा मिलता है हिन्दी मे, छन्द- रस अलंकार का वर्णन !
सोरठा, दोहा, चौपाई, लय और ताल का मिश्रण !!
सरल और सौम्य भाषा मे हमारे ग्रंथ और पुराण है !
हमारी शान है हिन्दी
करे जब कल्पना, इसकी मिले साकार मूर्ति में !
कविता, नाट्य, एकांकी, सभी भावो की पूर्ति मे !!
हमारी भाषा ये "उन्नत" विचारो की अभिव्यक्ति !
हमारी शान है हिन्दी
सभी में श्रेष्ठ होती है हमारी हिन्दी की रचना !
सदा कल्याण हो इनका, ये विनती करती है सुषमा !!
मिले सम्मान हिन्दी को हमारी आन है हिन्दी !
हमारी शान है हिन्दी
सुषमा चौबे
सुषमा चौबे

Comments
Post a Comment