जब जन्म लिया था धरती पर, तब शब्द सुना था हिन्दी में
जब समझ जगी थी सुनने की, तब शब्द सुना था हिन्दी में
माँ की लोरी हिन्दी में, दादी के किस्से हिन्दी में
पिता का गुस्सा हिन्दी में, दादा का दुलार भी हिन्दी में
नाना- नानी के स्नेह की भी, अभिव्यक्ति थी हिन्दी में
जब जन्म लिया था धरती पर, तब शब्द सुना था हिन्दी में
शिक्षक से पहला शब्द सुना "ग" गणेश भी हिन्दी में
पढ़ना-लिखना हिन्दी में, मन के उद्गार भी हिन्दी में
अल्प विराम और पूर्ण विराम, सब सीखा हमने हिन्दी में
सब भाषा की संस्कृत जननी, इसका अनुवाद भी हिन्दी में
क्यों किया कुठाराघात आज, इस भाषा पर अंग्रेजी ने
ये मातृभाषा ये राजभाषा, हो इसका सम्मान भी हिन्दी में
"जय हिन्दी, जय हिन्दू, जय जय हिन्दुस्तान"
सुषमा चौबे

To fir hum Hindi divas Kyo manaye. Hamare liye to to Hindi divas hai.
ReplyDeleteHindi ki mahatta ko banaye rakhne ke liye
DeleteNice ji राधे राधे
ReplyDelete