झूठा सब रेन बसेरा

क्या लेगा छोटू ?
# भैया बस चाय
क्या हुआ अब बता ?
# कुछ नही भैया बस ऐसे ही बुलाया ।
ऐसे तो कभी नई बुलाया।
# कुछ नई भैया बस ऐसे ही घर की थोड़ी परेशानी।
इतना सब नई संभालता मुझसे ।
छोटू तूने वो फ़िल्म देखी है , यार क्या तो नाम है उसका जैकी चैन की है ।
# कहाँ भैया फुरसत ही नई मिलती |
वो मूवी में जैकी चैन एक द्वीप पर जाता है , उसे खजाने का पता चलता है, सारी मुसीबतो से लड़कर वो सोने से भरा एक बॉक्स लेकर निकलता है, तूफान आता है तो कुछ सोना बोरी में भरकर बॉक्स छोडकार भागता है , फिर पैर रेत में धसने लगते है तो बोरी छोड़कर कुछ सोना अपनी शर्ट में भरकर भागता है , जब तूफान पास आ जाता है और सोना शर्ट से भी गिर जाता है तब कुछ सोना हाथ मे लेकर भागता है, रेत के धपडे पड़ते है और पैर रेत में धस जाते है , नाव छूटने लगती है तब हाथ का सोना छोड़कर भागता है , अपनी जान बचाने के लिए , जो वो घर से लेकर आया था।
# समझ गया भैया
क्या ?
# जो जब जरूरी है उसे समेटना है, फिर भले सब छूट जाए।
चल अब चाय खतम कर ठंडी हो रही है ।

Comments