English
दरवाजे के खुलने की गड़गड़ाहट सुन छोटे छोटे हाथों के पंखों को सफ़ेद पेपर पर इमरजेंसी लैंडिंग पड़ी, पेपर भी सहम कर सिकुड़ गया, सुकड़े पेपर पर पड़ी वृत्ताकार लाइने उंगलयों को जोड़ रही थी, जिन पर नजर पड़ते ही पापा ने पूछा
क्या बना रहे हो बेटा ?
कुछ नहीं पापा बस ऐसे ही
पापा आप भूल गए आज क्या खास है ?
मैं अपनी परी का बर्थडे कैसे भूल सकता हूँ
हैप्पी बर्थडे माय डिअर एंजिल
थैंक यू पापा, पर आप अभी भी कुछ भूल रहे हो, मैने कहा कुछ खास
गिफ्ट, वो आप अपनी पसंद का लेना।
और ये पेपर की पुड़िया में क्या छुपाया जा रहा है ?
सोचो, सोचो क्या है
कोई सर्कल लगता है
ऊंहूँ
ये सर्कल नहीं है, ये अर्थ है, कुछ पहना नहीं है इसलिए अपने हाथों से छुपाया है
आपको पता नहीं आज अर्थ डे है
एंजिल पोर्च की तरफ भागी अर्थ के लिए कपड़ो तलास में अपने पैर घसीटते हुए टिन शेड के नीचे आकर रूखी, जहां पापा की कार शान से बाहें फैलाये खड़ी थी, एंजिल ने ऊपर की ओर देखा और आँखें बंद ली अब वो खुद को आम के पेड़ के नीचे झूला झूलते देख रही थी, ठंडी हवा बालों को पीछे उड़ा रही थी
छुटकी, छुटकी
पापा की आवाज से एंजिल की आंखें खुली, उसने अपनी कोहनी से अपने गाल पर बहता हुआ आंसू समेट लिया अपनी आँखों में एक सपना लिए एंजिल ने कहा-
पापा मेरा बर्थडे गिफ्ट ?
बिलकुल, क्या चाहिए मेरे बेटा को ?
ड्रेस (एंजिल ने कहा)
तो चले
कार में बैठते हुए एंगिल ने कागज को अपने हाथो से इस्त्री कर सीधा किया और अपने बगल बाली सीट पर बैठा लिया, उसकी आंखें खिड़की से झाँककर, दुनिया की सबसे खूबसूरत ड्रेस ढूंढ रही थी, और पापा की भी
रूखो रूखो, एंजिल ने आवाज दी, पापा ने ब्रेक लगाया कार के टायर घसीटते हुए कार रूखी चारो तरफ नजरे घुमायी और जब एक भी गारमेंट शॉप नहीं दिखी तो प्रश्न भरी नजरो ने एंजिल की ओर देखा
प्लांट नर्सरी से लौटकर एक हाथ में आम का पौधा लिए एंजिल ने गेट खोला, पेपर जो उड़कर सीट के नीचे चला गया था उठाकर सीट पर रखा और प्लांट को उस पर रख दिया, अर्थ अपनी नयी ड्रेस में बहुत ख़ूबसूरत लग रही थी
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
NEXT



Comments
Post a Comment